फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पांगी की चोटियों में तीन इंच हिमपात

विज्ञापन
बर्फबारी के बाद बर्फ से लदी भरमौर की ऊपरी चोटियां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में दोपहर बाद हल्का हिमपात होने से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिलाभर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे घास कटाई और पकी फसलों को एकत्रित करने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, चौबिया, दरूण, बडग्रां, तुंदा, घटौर, क्वारसी, जालसू में हल्की बर्फबारी का क्रम रविवार दोपहर बार शुरू हो गया।
देर शाम तक तीन इंच तक बर्फबारी हो चुकी है। रुक-रुक कर होने वाली बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से जिले में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पांगी की ऊपरी चोटियों सहित साच पास में बर्फबारी होने से ठंड में भी इजाफा हो गया है। वहीं, जिला मुख्यालय, डलहौजी, बनीखेत, खज्जियार, तीसा, सलूणी, किहार, सिल्लाघ्राट के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते मक्की और घास कटाई का कार्य प्रभावित हुआ। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से सोमवार तक पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दियों के लिए फसल कटाई और घास कटाई का कार्य जोर-शोर से चला हुआ है। ऐसे में बदलते मौसम के मिजाज आने वाले समय में पशुपालकों की परेशानियों को बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं। वहीं, उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से सोमवार तक अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोग नदी और नालों की तरफ बेवजह न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें