फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग पर चढ़ी शीशे की परत

Thu, 24 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भरमौर उपमंडल में वीरवार को पूरा दिन लाहल तक ही वाहनों की आवाजाही हो पाई। ताजा हिमपात के बाद साफ मौसम में शून्य से नीचे तापमान रहने से सड़क पर पड़ी बर्फ सुबह तक शीशे में तबदील हो चुकी थी।

 ऐसे में सभी वाहन चालकों ने वाहन न चलाने में ही अपनी खैर समझी। लाहल से लेकर भरमौर तक की सड़क बर्फबारी में वाहन चलाने के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। हालांकि लोनिवि इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क पर रेत तो बिछाता है, लेकिन बर्फ की मोटाई लगभग डेढ़ से दो इंच के बीच होने से रेत का कोई फायदा वाहन चालकों को नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन


 ऐसे में अब शुक्रवार को ही रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य हो पाएगा। स्थानीय लोगों में राम सिंह, तिलक राज, संजीव कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र, विजय सिंह, रमन, अजीत, ओंकार सिंह, पृथी राज और सुरेश ने बताया कि आने वाले समय में भरमौर में तापमान शून्य से नीचे जाने वाला है ऐसे में सड़क पर व्यर्थ बहने वाला पानी भी बर्फ में तबदील हो जाता है। जिसके चलते कई दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में वाहन चालकों ने लोनिवि से मांग की है कि बर्फबारी के दौरान सड़क पर यातायात के पुख्ता और सुरक्षित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

 

एसडीओ भरमौर नीरज जंबाल ने बताया कि सड़क को बहाल करने का कार्य जारी है। बावजूद इसके मौसमी हालात हावी होते जा रहे हैं। शुक्रवार तक लाहल के आगे का मार्ग भरमौर तक आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें