फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा लेने गए छात्र को सांप ने काटा

Sat, 08 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के भांदल स्कूल में  आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र को सांप ने काट लिया है। सांप स्कूल परिसर में घुस आया था जिसने अचानक छात्र को काट लिया। शिक्षकों को घटना का पता चलते ही वे छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को दाखिल कर लिया गया है। छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद अन्य छात्र भी सहमे हुए हैं। स्कूल में  अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी और इसमें समूचे उपमंडल के स्कूल के छात्र आए हुए थे। इनके रहने और खाने का प्रबंध स्कूल में ही था। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल निर्मल सिंह का कहना है कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र ने चुभन महसूस होने की बात कही थी, जिसके बाद स्कूल स्टाफ उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां उसका उपचार किया गया है।

घायल छात्र की पहचान रज्जाक निवासी कल्हेल के रूप में हुई है।  उधर किहार अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उत्तम ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उसे सभी जरूरी दवाएं दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें