फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चंबा में 40 कॉलेज विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

Wed, 12 Oct 2022 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 2020-21 के परीक्षा परिणाम में मेरिट में जगह बनाने वाले 40 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि समारोह में जिले के विभिन्न कॉलेजों के 40 मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्य ने सभी लाभार्थी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देकर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मेधावियों में स्मार्ट फोन प्राप्त करने वालों में राजकीय महाविद्यालय चंबा के दिनेश, श्रुति नरयाल, विनोद कुमार, हिमानी शर्मा, बीना कुमारी, देवेंद्र, दामिनी जंदरोटिया, कनिका ठाकुर, लेखराज, बेबी, हेमराज, अनमोल, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के सजल, रोहित, शिल्पा वर्मा, कनुप्रिया, डीएवी बनीखेत के वृंदा ठाकुर, शिवानी शर्मा, मोनिका देवी, अंजू, बबिता, नागेश, अभय सिंह, जीनत शेख, अंजलि, पल्लवी देवी, कल्पना, साक्षी, कोमल लता, राजकीय महाविद्यालय सिहुंता से मनीषा मेहरा, स्मृति धीमान, ललिता, नगमा बेगम, तीसा के रोहित ठाकुर, हंसो देवी, अमर देई, राजकीय महाविद्यालय तेलका से मनीषा, मनीषा देवी, जबकि राजकीय महाविद्यालय सलूणी की वनिता कुमारी को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, डॉ. तेज सिंह, प्रोफेसर अविनाश, हितेश सलवानिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें