फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम द्वारा निशुल्क करवाया जा रहे कंप्यूटर एप्लीकेशन के कोर्स: शर्मा

विज्ञापन
बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते जिला समन्वयक दीपक श? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने कहा कि निगम की ओर से जिला चंबा में कई प्रकार के कौशल निखार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं, ताकि युवा प्रशिक्षण के बाद स्वावलंबी बन सकें। यह जानकारी उन्होंने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान दी।
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित पंफ्लेट भी वितरित किए। शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से पीजीडीसीए और डीसीए का प्रशिक्षण निशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ये सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क हैं। चंबा के युवाओं को वर्तमान को मनाली स्थित पर्वतारोहण केंद्र में ट्रैकिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे अपने कौशल को निखार कर स्वावलंबी बनें। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें