फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति के लिए प्रवक्ताओं का कोटा किया जाए साठ प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चंबा की बैठक रविवार को बचत भवन चंबा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने की। बैठक में प्रवक्ता वर्ग की समस्याओं व मांगों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारात्मक प्रयास के लिए प्रवक्ताओं के योगदान की सराहना की गई। बैठक में प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए प्रवक्ताओं का कोटा पचास प्रतिशत से बढ़ाकर साठ प्रतिशत करने की मांग उठाई गई। उन्होंने सरकार के समक्ष यह भी मांग की है कि सभी प्रवक्ताओं को नियमित तिथि से 12090 बेसिक प्रदान किया जाए, एनपीएस के 14 प्रतिशत शेयर को कर मुक्त रखा जाए और ग्रोस सैलरी में न जोड़ा जाए। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की भी मांग उठाई गई। अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में है जबकि न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को भविष्य में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें