फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब: करुणामूलक के बजाय मल्टी टॉस्क वर्करों की सीधी भर्ती करें

विज्ञापन
मल्टी टास्क भर्ती को लेकर उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के की कुरैणा और पल्यूर पंचायत के ग्रामीण उपायुक्त डीसी राणा से मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएम से मांग की कि उक्त पंचायतों में मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती करुणामूलक आधार के बजाय साक्षात्कार से की जाए। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीणों ने बताया कि इन पंचायतों के तहत आते अमरेली, काली, द्रहड़ा, बडोह, पल्यूर और त्रैणा स्कूल आते हैं। इन स्कूलों के निर्माण के लिए जमीन किसानों ने दी है। साथ ही पंचायत में कई महिलाएं ऐसी हैं जो अधेड़ उम्र में विधवा हो गईं।
इसके अलावा अक्षम और बीपीएल परिवार से संबंधित भी कई लोग हैं। अगर करुणामूलक आधार पर मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती होती है तो इससे लोगों को काफी दिक्कत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि स्कूलों में मल्टी टॉस्क वर्करों की भर्ती इंटरव्यू से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें