चंबा के ककीरा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो मैच के दौरान खिलाड़ी।संवाद
वॉलीबाल में सेंट्रल जोन-2, कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता में सलूणी जोन बना विजेता
ककीरा में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला ककीरा में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में टीमों ने दमखम दिखाया। बास्केटबाल और हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल में सेंट्रल जोन-2 विजेता रहा। कबड्डी और खो-खो में सलूणी जोन की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में सेंट्रल जोन-1 ने बाजी मारी, जबकि कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहला के खिलाड़ियों ने विजेता स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।