चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा ने खंड स्तरीय युवा उत्सव (सांस्कृतिक) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगीत विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष ने कहा कि एक दिवसीय खंड स्तरीय सांस्कृतिक युवा उत्सव का पुलिस मैदान बारगाह में आयोजन किया गया।
युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने सामूहिक लोक गायन, सामूहिक लोक नृत्य, एकल पहाड़ी गायन और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चंबा कॉलेज ने सामूहिक लोक गायन में द्वितीय स्थान, सामूहिक लोक नृत्य में द्वितीय स्थान और एकल पहाड़ी गायन में श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की सह शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने समय-समय पर शैक्षणिक, सह शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विजेताओं में मीनाक्षी, साक्षी, अंजलि, श्रेया, मुस्कान, काजल, सुजाता, हिना, प्रियंका, शिखर, विजय, अरविंद, मनेश, यतेन्द्र, सुभाष, विशांत, ललित, हितवश, अजय, मुकेश के अलावा संगीत प्राध्यापक गुलशन पाल मौजूद रहे।