फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के दो सरकारी स्कूलों में तैनात प्रधानाचार्यों और एक मुख्याध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला से नदारद रहने पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि इस कार्यशाला से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी और कुहाल से प्रधानाचार्य और राजकीय उच्च पाठशाला हिमगिरीकोठी से मुख्याध्यापक नदारद रहे। जबकि बनेटा चौबिया और गोला स्कूल के प्रधानाचार्य और बाईका बाग, बलेरा, भड़ेला और चूड़ी के मुख्याध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा निदेशालय पहुंची थी। उसके बाद जिला उपनिदेशक ने कार्यशाला से नदारद रहे इन प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापक से जवाब मांगा है। सात दिनों के भीतर संबंधित प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापक को अपना जवाब देना होगा। यदि जवाब संतुष्टि भरा नहीं पाया जाता है तो विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गत अप्रैल के तीसरे सप्ताह धर्मशाला में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिले से दो प्रधानाचार्यों और एक मुख्याध्यापक को इस कार्यशाला में भाग लेना जरूरी था लेकिन इस कार्यशाला में ये तीनों ही नहीं पहुंचे। कार्यशाला के कुछ दिन बाद इस मामले की जानकारी उच्च शिक्षा निदेशालय में दी गई। निदेशालय में सूचना मिलने के बाद जिला चंबा स्थित उच्च शिक्षा विभाग को मामले की जांच के आदेश दिए गए। अब उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से दोनों प्रधानाचार्यों सहित मुख्याध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें