फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियम न मानें तो सप्ताह भर बंद करवा दी जाएगी दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लघु संयुक्त सचिवालय के हॉल में बुधवार को व्यापार मंडल की होटल व्यवसायियों और दुकानदारों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने की। उन्होंने दुकानदारों और होटल कारोबारियों से आग्रह किया कि नो मास्क नो सर्विस का कड़ाई से पालन करें। बिना मास्क किसी को सामान न बेचें। अक्सर बाजार में कई दुकानों के आगे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। जल्द बाजारों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिस भी दुकान के आगे भीड़ और कोरोना गाइडलाइन का पालन न होता पाया गया तो उस दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत एक सप्ताह तक दुकान बंद करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

साथ ही सुबह-शाम दुकान खुलने और बंद करने का जो समय तय किया गया है, उसके मुताबिक ही दुकान खोलें और बंद करें। उपमंडल अधिकारी ने होटल कारोबारियों को भी कोविड नियमों का पालन करने की कड़ी हिदायत दी। कहा कि इन दिनों जिला चंबा के भरमौर में करोना केसों का बढ़ना चिंता का विषय है। इसलिए सभी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। खासतौर पर मंदिरों में जागराते, मुंडन, भंडारे आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है।
उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है वे बिना काम बाजार या भीड़ वाली जगह न जाएं। इसके अलावा बाहर से पहुंच रहे लोग जो मणिमहेश जा रहे हैं, उसके बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष ठाकुर, होटल कारोबारी मोती राम शर्मा, टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, संदीप ठाकुर, कालू राम, सुरिंद्र पखरेटिया, रंजीत, मंहिद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें