खबर प्रकाशित होने के बाद सुदली चौक पर हुई साफ-सफाईसुदली चौक पर हुई साफ-सफाई। संवाद
सुदली चौक में गंदगी और कूड़े कचरे से परेशान थे स्थानीय दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। सुदली चौक में गंदगी और कूड़े-कचरे की समस्या का निवारण कर दिया गया है। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और सफाई करवाई।
सफाई होने से चौक के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सुदली चौक की सफाई करवाई। चौक में लंबे समय से फैली गंदगी के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कूड़े के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था। नगर पंचायत की ओर से सफाई करवाए जाने के बाद अब चौक साफ-सुथरा नजर आ रहा है। दुकानदारों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और उसके बाद नगर पंचायत की ओर से त्वरित कार्रवाई किए जाने पर राहत जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर पंचायत के सचिव आदित्य चौहान ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। मौके पर सफाई व्यवस्था अब दुरुस्त करवा दी है। साथ ही नियमित सफाई की व्यवस्था बनाई जाएगी।