फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शालू रे क्वाटरा लगी रौनकां....गीत पर बांधा समां

विज्ञापन
चंबा के बाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थ
विज्ञापन
बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा में धूमधाम से मनाया सालाना समारोह
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शालू रे क्वाटरा लगी रौनकां गीत पर विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। विद्यार्थियों ने इसके बाद दिल वालिए बावलिए.. दिल लेणा कि देणा....बणठन देखो ओ जाती रे जाती रे... आदि गीतों पर एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पंजाबी गीत रौणक हो जाऊ घट वे चल मेले नू चलिए, ले जट्टा खिंच सेल्फी गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पेश किए गए। समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटिया ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्विलत कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और वंदेमातरम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भविष्य को लेकर अध्यापकों के मार्गदर्शन में ही सही निर्णय लेने में सक्षम बन पाते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों के अलावा अन्य प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही। इसके उपरांत जमा दो कक्षा के पुनीत शर्मा की ओर से बनाया सदर विधायक के पिता सागर चंद नैयर का चित्र उन्हें भेंट किया गया। इस मौके पर सदर विधायक की धर्मपत्नी आरती नैयर को भी विद्यालय के स्टाफ ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, अभिभावक वर्ग और स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य अतिथि ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें