फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़कों पर बह रही सीवरेज की गंदगी, बदबू से लोगों का जीना मुश्किल

Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के वार्डों में सीवरेज स्कीम लोगों के लिए आफत बन चुकी है। सीवरेज की गंदगी से वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था चरमरा रही है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। रास्तों पर रोजाना सीवरेज की गंदगी बह रही है। इसी गंदगी पर से लोग आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग सीवरेज का शुल्क लेने के बावजूद भी लोगों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहा है। चंबा शहर के जनसाली, हरदासपुरा, सुराड़ा और चौगान वार्ड में सीवरेज की व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब इन वार्डों के रास्तों और सड़कों पर सीवरेज की गंदगी न बहती हो। यही गंदगी नाली के पानी में घुलकर रावी नदी सहित अन्य इलाकों में पहुंच रही है। इन नालियों में पीने के पानी के पाइप भी हैं। ऐसे यह गंदगी पीने के पानी को भी दूषित कर सकती है।

हरदासपुरा आवासीय कालोनी के पास रोजाना सीवरेज का चैंबर लीक होता है। गंदगी मुख्य सड़क पर बहती है। लोगों को मुंह पर रूमाल रखकर आवाजाही करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। -
विज्ञापन

प्रकाश चंद, दुकानदार, हरदासपुरा वार्ड

पक्काटाला में रोजाना सीवरेज की गंदगी खुले में बहने से अब वहां बदबू का आलम हो चुका है। इसकी वजह से वहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित मोहल्लावासी परेशान हैं। विभाग समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। -
-अली मोहम्मद, स्थानीय निवासी

सुराड़ा में सीवरेज चैंबर लीक होने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। बार-बार विभाग को अवगत करवाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-विनायक वर्मा, स्थानीय निवासी

जनसाली वार्ड के आईटीआई मार्ग पर रोजाना सीवरेज का चैंबर लीक होने से गंदगी बहती रहती है। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थी काफी परेशान हैं। उन्हें इसी गंदगी के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। -राहुल, स्थानीय निवासी


शहर में सीवरेज की पुरानी लाईन को बदलकर क्षमता के अनुसार नए सिरे से बिछाया जाएगा। इसके लिए कंपनी की तरफ से शहर का सर्वे भी कर लिया गया है। नई लाइन बिछने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

दीपक भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें