फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रिहायशी बस्ती में ठिकाने लगाया जा रहा नाले का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मलबे से निकासी नाली बंद
विज्ञापन

लोगों के घरों में घुस रहा बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नाले में बहकर आए मलबे को सुल्तानपुर में रिहायशी बस्ती में ठिकाने लगाया जा रहा है। इससे लोगों के घरों और उपजाऊ भूमि को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोग इसके बारे में प्रशासन को सूचित कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार ट्रकों में मलबा भरकर मत्स्य पालन विभाग के पास लाकर सड़क के किनारे फेंक रहे हैं। इससे वहां नाली की निकासी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रभावितों नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, सोभिया राम और सुरजीत ने बताया कि पिछले दिनों सुल्तानपुर में जब बरसात के कारण नुकसान हुआ तो उनके घर के आंगन में भी टनों के हिसाब से मिट्टी भर गई। इसको उन्होंने जेसीबी मशीन किराये पर लगाकर निकलवाया। इस नुकसान का कारण वहां फेंका जा रहा मलबा है जो पिछले साल भी वहां फेंका गया था। अब फिर से वही गलती दोहराई जा रही है। ओबड़ी में नाले में टनों के हिसाब से जो मलबा सड़क के किनारे बरसात में जमा हुआ, उसे वहां से उठाकर सुल्तानपुर में रिहायशी बस्ती के बीच लाकर फेंका जा रहा है। मलबे को चिह्नित डंपिंग साइट में फेंका जाना अनिवार्य है लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में लोगों के घरों और जमीन को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कार्य को बंद करवाया जाए अन्यथा उन्हें इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि मलबे को डंपिंग साइट पर फेंकने के लिए ठेकेदार को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें