फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मधुमक्खी पालन के लिए 35 किसानों को दिए 105 बॉक्स

Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुराह के 35 किसानों को मिले 105 मधुमक्खी पालन बॉक्स, स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ानएलआईसी एचएफ
विज्ञापन
एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत किसानों को दिए उपकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा के 15 गांवों के 35 किसानों को 105 मधुमक्खी पालन बॉक्स (डिब्बे) और शहद निकालने के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।
एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना द हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित कार्यक्रम के तहत मधुमक्खी पालन बॉक्स और शहद निकालने के उपकरण दिए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। परियोजना के तहत चयनित किसानों को इसी वर्ष फरवरी में मधुमक्खी पालन का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया था। अब किसानों को मधुमक्खी पालन शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

परियोजना समन्वयक ऋतिक ठाकुर ने बताया कि हृदय परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रोहित राठौर ने कहा कि संस्था किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मधुमक्खी पालन जैसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का बेहतर उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन अपनाने का आह्वान किया। रोहित राठौर, परियोजना समन्वयक ऋतिक ठाकुर सहित हृदय परियोजना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें