फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए अब धक्के नहीं खाएंगे वरिष्ठ नागरिक

Thu, 11 Apr 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए अब धक्के नहीं खाएंगे वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन

लंबी लाइनों में लगने के झंझट से भी मिलेगा छुटकारा, अस्पताल प्रबंधन ने की अलग कतार की व्यवस्था
बुजुर्गों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा साइन बोर्ड, शुरू कर दी गई है अलग कतार की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कालेज चंबा में वरिष्ठ नागरिकों को अब पर्ची बनाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें लंबी कतारों में लगने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची काउंटर पर अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए महिला और पुरुषों की कतार के साथ अलग लाइन लगाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए बाकायदा साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा। इससे बुजुर्गों को पर्ची काउंटर पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर इसके लिए कार्य करना भी शुरू कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज चंबा में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी से बाशिंदे उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर्ची काउंटर पर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक ही कतार में खड़े होकर पर्ची बनानी पड़ती है। कई बार मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की सूरत में धक्का-मुक्की की नौबत तक आ जाती है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सामाजिक संगठन भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्ची काउंटर में अलग से कतार लगवाने को लेकर मांग उठा चुके हैं। सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ नागरिकों की मुसीबतों को ध्यान में रखते हुए अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से अलग लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है। पर्ची काउंटर के समक्ष वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से लाइन लगा दी गई है। अब प्रबंधन की ओर से साइन बोर्ड तैयार करवा कर लगाया जाएगा। लिहाजा, ये व्यवस्था लागू हो जाने पर आगामी समय में वरिष्ठ नागरिकों को पर्ची काउंटर पर थक्के खाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन शर्मा ने बताया कि पर्ची काउंटर में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से कतार लगाई जाएगी। इसके लिए बाकायदा लाइन लगाकर साइन बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें