मेला देखने आए लोगों को बताया मतदान का महत्व
चंबा। सूही मेला देखने आए लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। चौंतड़ा, सूही माता मढ़ और सूही माता मंदिर में लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के लिए मतदाता जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधानसभा अनुभाग चंबा के स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो अविनाश ने कहा कि इसके दौरान व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जगह-जगह पर मतदान जागरूकता से संबंधित बैनर लगाए गए हैँ। सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैँ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश मुकेश रेपस्वाल, एडीएम राहुल चौहान, उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित अन्य अधिकारी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे। संवाद