कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में लापता दिल्ली के ट्रैकरों को खोजने का काम भरमौर से भी शुरू हो गया है। भरमौर से चार सदस्यीय ट्रैकरों की एक टीम बड़ा भंगाल के लिए रवाना हुई है। इसके आज देर शाम तक बड़ा भंगाल पहुंचने की उम्मीद है।
हिमालय ट्रैवल एजेंसी के संचालक सरवन परधनिया ने बताया कि अटल बिहारी पर्वतारोहण केंद्र धर्मशाला के उपनिदेशक ने भरमौर के होली क्षेत्र से एक दल भेजने का आग्रह किया था। यह दल बड़ा भंगाल भेजा गया है। दल होली क्षेत्र के न्याग्रां, धराड़ी झील और बड़ा भंगाल में लापता ट्रैकरों की खोज करेगा। इस दल में तिलक ठाकुर, लक्की ठाकुर, तिलक शर्मा और रंजीत कुमार शामिल हैं।