राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत का मंगलवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला चंबा विजय सिंह ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया।
स्कूल के प्रिंसिपल राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर और कैशबुक की जांच की और दोनों को सही पाया। जो स्टाफ सदस्य छुट्टी पर थे उनकी छुट्टियां भरी हुई थी। वहीं कैशबुक भी नियमानुसार पूरी की गई थी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अधीक्षक ग्रेड-1 अश्विनी कुमार भी उपस्थित थे।
डिप्टी डायरेक्टर ने स्कूल में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों तथा रिक्त चल रहे पदों का जायजा लेकर आगामी भविष्य में भी नियमानुसार और अनुशासन में विद्यालय की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया।