फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-संवाद ऐप बताएगा होम वर्क, परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। शिक्षा खंड सिहुंता में ई-संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खंड के 35 स्कूलों अध्यापकों ने भाग लिया। बीआरसीसी अपर प्राइमरी बलदेव धीमान ने बताया कि इस ऐप से समय तथा कागजी कार्य की बचत होगी।
विज्ञापन

खंड परियोजना अधिकारी पवन शर्मा ने विद्यालय प्रभारियों को विभागीय आदेशों की पालन करते हुई ई संवाद ऐप का प्रयोग करने के लिए कहा। ई-संवाद के प्रयोग से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के परीक्षा परिणाम, गृह कार्य और अनुपस्थिति के संदेश बच्चों के अभिभावकों तक मोबाइल के माध्यम से भेज जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठकों तथा आम सभी की जानकारी भी ई-संवाद से अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी। जिला स्तर पर प्रशिक्षित रामसदीन ने स्कूल प्रभारियों को ई-संवाद ऐप के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें