फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंडला परीक्षा केंद्र में एसओएस के तीस नकलची विद्यार्थी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुंड़ला स्कूल में उच्च शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने एसओएस के तहत परीक्षा दे रहे तीस नकलची विद्यार्थियों को धर-दबोचा। शनिवार को दसवीं की इंग्लिश और जमा दो की अकाउंटेंसी की परीक्षा थी।
विज्ञापन

विभाग के उड़नदस्ते ने छह स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुंड़ला में ही नकलची विद्यार्थी पकड़े। दो दिन पहले इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने दस विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा था। बहरहाल इस परीक्षा केंद्र में अब चालीस विद्यार्थी नकल करते हुए धरे जा चुके हैं। दूसरी तरफ प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते की अगुवाई करते हुए उप निदेशक फौजा सिंह ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैणीखड्ड में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी ने हाई स्कूल कलौता में दबिश दी। इससे पहले उड़नदस्ते ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर, सरोल व कियाणी में भी दबिश दी। उच्च शिक्षा उपनिदेश देवेंद्र पॉल ने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते जगह-जगह दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें