फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजपुरा, घोल्टी और भद्रम में मिठाई और खाद्य सामग्री के भरे सैंपल

विज्ञापन
चंबा में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते सहायक आयुक्त दीपक आनंद।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी निगाह है। इसी क्रम में मंगलवार को राजपुरा, घोल्टी और भद्रम में दबिश देकर पनीर, गुलाम जामुन, रसगुल्ले, देसी घी के लड्डू के दो-दो और मिल्क टोस्ट, ड्राई फूट की बर्फी, किचन किंग मसाले और रिफाइंड तेल का एक-एक सैंपल समेत कुल 12 सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए विभाग की ओर से अब गुजरात स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जहां पर मिठाइयों समेत मसाले और रिफाइंड तेल की गुणवत्ता जांची जाएगी। मिठाइयों समेत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ठाकुर और अन्य कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के आस-पास लगते क्षेत्रों में दबिश दी। टीम ने राजपुरा, घोल्टी और भद्रम में दबिश देकर सर्वप्रथम मिठाइयों और खाद्य सामग्री के निर्माण और एक्सपायरी डेट को जांचा गया। साथ ही मिठाई की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके सैंपल भरे गए। विभागी टीम के अधिकारियों ने दुकानदारों और मिठाई विक्रेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए उन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। जोकि त्योहारी सीजन में बाजार में बिकने के लिए लाए जाते हैं। ताकि लोगों की सेहत पर किसी प्रकार से बुरा असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें