फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य तेल और प्राकृतिक स्रोत के पानी का सैंपल फेल

विज्ञापन
बनीखेत में सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने जिला मुख्यालय के बाद बनीखेत बस अड्डे और पद्धर में निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिये खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई। टीम ने 52 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इस दौरान एक दुकान से लिया गया खाद्य तेल और प्राकृतिक स्रोत के पानी का सैंपल फेल पाया गया।
विज्ञापन

टीम ने खाद्य तेल को मौके पर ही फिंकवा दिया। जबकि, पानी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। टीम ने ढाबा, रेस्तरां, टी स्टॉल और मिठाई विक्रेताओं को अपनी दुकानों में सफाई रखने के साथ ही मिठाई में रंगों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चटनी में भी रंगों का इस्तेेमाल न करने के लिए कहा।
टीम ने मिठाई और ढाबा मालिकों को आदेश दिए कि वे दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखें। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिये खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर ने बताया कि बनीखेत क्षेत्र में 52 सैंपल जांचे गए। इनमें से खाद्य तेल और प्राकृतिक स्रोत के पानी का सैंपल फेल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें