फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुरक्षित व्यवहार, जिम्मेदार जीवन शैली और नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी

Mon, 01 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। सुरक्षित व्यवहार, जिम्मेदार जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच एचआईवी से बचाव के महत्वपूर्ण है। राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में एचआईवी एड्स के बारे में आयोजित विशेष कार्यक्रम डॉ. विवेक शर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को बनीखेत कॉलेज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा कॉलेज स्टाफ को एचआईवी एड्स की रोकथाम, बचाव, उपचार और सामाजिक चुनौतियों से अवगत करवाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी एड्स से संबंधित वैज्ञानिक आधारित तथ्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वकील चंद ने युवाओं को जागरूकता अभियान का सक्रिय हिस्सा बनने का आह्वान किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विजय नाग द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज के आचार्य विजय कुमार, मोनिका और रेड रिबन क्लब के संयोजक संजय कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें