फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी से सचे जोत बंद, छह माह तक नहीं दौड़ेंगे वाहन

Fri, 13 Nov 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी से चंबा पहुंचने के लिए पधरी जोत या कुल्लू मार्ग का विकल्प, शाम छह बजे बाद पधरी जोत पर भी प्रतिबंध
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दिन में सफर करने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। बर्फबारी के चलते सचे जोत मार्ग को आगामी छह माह के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अब पांगी घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने के लिए पधरी जोत या कुल्लू मार्ग से सफर करना होगा। सुरक्षा के मद्देनजर पधरी जोत पर भी शाम छह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
पांगी प्रशासन ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर टैक्सी और अन्य वाहन चालकों को दिन के समय ही पधरी जोत से गुजरने की सलाह दी है। कुल्लू मार्ग से यात्रा करने वालों को भी मौसम और सड़क की स्थिति का जायजा लेकर सफर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आवासीय आयुक्त पांगी अमन दीम ने सर्दियों की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें