फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो को मिला उप तहसील का तोहफा

विज्ञापन
चंबा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा के दो दिवसीय दौरे के दौरान चौगान नंबर दो में दो सौ करोड़ की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
विज्ञापन

उन्होंने मैहला-द्वितीय, गुवाड़, धनौती और तड़ोली में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने, साहो में जलशक्ति विभाग का सब डिविजन जबकि, साहो में उप तहसील खोलने की घोषणा की। मंच पर मुख्यमंत्री को सदर विधायक ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सीएम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री करोड़ों की सौगात देकर गए थे और अब पुन: भीमरॉव आंबेडकर के जन्म दिवस पर चंबा पहुंचे हैं और फिर यहां के लोगों को दो करोड़ की सौगात दे रहे हैं। सांसद किशन कपूर ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, जसबीर नागपाल, दिनेश शर्मा, विधायक जियालाल कपूर, डीएस ठाकुर, जय सिंह, नप अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सत्कार में सदर विधायक ने रोड शो के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी बेला का शंखनाद भी कर दिया।
पंडाल में नहीं मिली जगह तो जमीन पर बैठ गए कार्यकर्ता
लोगों से खचाखच भरे पंडाल में लगी कुर्सियों में जगह नहीं मिलने पर कार्यकर्ता जमीन पर बैठ कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते रहे। भाषण के दौरान बीच-बीच में मुख्यमंत्री भी सदर विधायक पर चुटकी लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें