चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास सड़क किनारे लगे रेत के ढेर।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के पास सड़क किनारे रेत, बजरी के ढेर से दुर्घटनाओं को अंदेशा दे रहे हैं। निर्माण सामग्री के ढेर लगाने वाले लोगों के खिलाफ एनएच प्राधिकरण कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
टनों के हिसाब से रेत के पहाड़ सड़क किनारे बनाए गए हैं। यहां गाड़ी के फिसलने का खतरा बना रहता है। कई दो पहिया वाहन रेत पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। एनएच की ओर से वहां पर कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। यह रेत किसी एक व्यक्ति ने अपने गृह निर्माण के लिए नहीं लगाए हैं। बल्कि खननकारियों ने पैसे कमाने के लिए लगाए हैं। खनन विभाग, वन, पुलिस और एनएच प्राधिकरण सहित जिला प्रशासन भी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
सड़क किनारे इस तरह रेत और बजरी के ढेर लगाना खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोग भी उदयपुर में लगे रेत और बजरी के ढेरों को हटाने की मांग कर रहे हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि रेत और बजरी को एनएच से हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।