फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हड़सर से गुईनाला तक बनेगी सड़क, दो सौ शौचालयों का भी होगा निर्माण

Sat, 02 Nov 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गुईनाला। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा 2025 से पहले हड़सर मणिमहेश नाले से गुईनाला तक करीब एक किलोमीटर लंबी वाहन योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रा के दौरान जख्मी होने वाले श्रद्धालुओं को वाहन से अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस मार्ग का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा के दौरान दो सौ अतिरिक्त शौचालयों का भी निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोड़े और खच्चरों के लिए अलग रास्ते का निर्माण करने की भी बात कही। मिनी सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने उपमंडल भरमौर में होने वाली आग की घटनाओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों का भी सहयोग मांगा। कहा कि जंगलों में लोग आग जलाकर उसे बुझाना भूल जाते हैं। इसकी चिंगारी वन संपदा को नुकसान पहुंचाती है। बताया कि बर्फबारी से पहले भरमौर की सभी सरकारी राशन की दुकानों में सर्दियों का कोटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें यहां की संस्कृति की झलक के अलावा सभी विभाग अपनी-अपनी प्रदर्शनियों के माध्यम से अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आगामी मणिमहेश यात्रा के लिए हाल ही में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। इसमें लिए निर्णय के अनुसार हड़सर से धन्छौ तक पैदल मार्ग को चौड़ा करने, यात्रा के दौरान रहने वाले वाली कमियां को दूर करवा दिया जाएगा। खासतौर पर अलग-अलग पड़ाव पर जो ठोस कचरा पड़ा है, उसे विभिन्न संगठनों के माध्यम से नीचे लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें