फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंस्पायर मानक कार्यक्रम में इस बार रिकॉर्ड नामांकन

Fri, 01 Nov 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों ने इस बार इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन नामांकन का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार नया आंकड़ा विभाग को मिला है।
विज्ञापन

जिले भर से 390 स्कूलों ने इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन नामांकन किया है। यह पिछले पांच साल की अपेक्षा काफी अधिक है। अब प्रबंधन की ओर से मॉडल निर्माण के इनोवेटिव आइडिया देने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्हें दस हजार रुपये की राशि मॉडल निर्माण के लिए दी जाएगी। इससे बनने वाले मॉडल को क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दर्शाया जाएगा। बेहतर मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में औसतन 200 से 250 ऑनलाइन नामांकन ही विभाग के पास पहुंचे थे। विभाग ने साल दर साल सभी स्कूलों को ऑनलाइन नामांकन करने के निर्देश जारी किए थे। यह आंकड़ा 250 से अधिक नहीं हो पाता था। इस बार यह आंकड़ा चार सौ के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अब बेहतर आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को ही दस हजार रुपये की राशि मॉडल निर्माण के लिए जारी की जाएगी। सात साल पहले योजना के तहत मिलने वाली राशि पांच हजार थी, मगर सरकार की ओर से इस राशि को बढ़ाकर दस हजार कर दिया है।
विज्ञापन






इंस्पायर के जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार 390 ऑनलाइन नॉमिनेशन इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत हुए हैं। ये पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले औसतन 200 से 250 के करीब हर साल ऑनलाइन नामांकन पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें