फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच सहित 25 सड़कों पर ठप रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मानसून की पहली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से एनएच सहित 25 सड़कों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके चलते अपने गंतव्यों की ओर निकलने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरोहन की दीवार और शौचालय सहित प्राथमिक पाठशाला लांगुई की दीवार गिरने से दो कमरे धराशायी हो गए।
जिले में बुधवार को सुबह से ही बारिश का क्रम पूरा दिन भर बदस्तूर जारी रहा। बारिश के साथ हुए भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट एनएच, केहरू पहाड़, लाहल ढांक और दिनकाघार के पास बार-बार बंद होता रहा। वहीं, मौके पर मौजूद मशीनरी और लेबर एनएच को बहाल करने में डटी रही। इसके अलावा जिले में 25 मार्ग भी भूस्खलन और मलबा आ जाने से बंद हो गए।
लोनिवि डलहौजी के तहत छह मार्ग, चंबा मंडल के पांच, तीसा के आठ, भरमौर के पांच और सलूणी मंडल का एक मार्ग बंद हो गया। सड़कें बंद होने से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते यात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्यालयों और गंतव्यों तक पहुंचने में परेशानी हुई। हालांकि, देरशाम तक लोनिवि ने सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया। बागवानी विभाग के उपनिदेशक सुशील अवस्थी ने बताया कि जिले में बारिश बागवानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वर्तमान समय सेब का साइज बनने का है। लिहाजा, इस दौरान बागवान अपने बगीचों में सेब की फसल का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की बीमारी उत्पन्न होने पर तुरंत विभागीय कर्मचारी से परामर्श लेकर अपनी समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने कहा कि जिले में बारिश से 25 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। कहा कि दोपहर बाद तक सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
उपायुक्त डीसी राणा ने लोगों से मानसून के दौरान घरों से बाहर बेवजह न निकलने की हिदायत दी है। कहा कि लोग नदी-नालों और खड्ढों के पास न जाएं। बारिश से नदी, नालों और खड्ढों का जलस्तर बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें