फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौकरी से रिटायर हुए, समाजसेवा से नहीं टूटा नाता

Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा रावी व्यू कैफे में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत पेंशनर एसबीआई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी औ
विज्ञापन
एसबीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सामाजिक सरोकारों को बनाया बैठकों का हिस्सा, कर्मठ लोगों को किया सम्मानित
विज्ञापन

स्वच्छता में सहयोग का संकल्प, सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आगे भी सम्मान देने का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने की मिसाल एसबीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक में देखने को मिली। रावी व्यू कैफे में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष जनकराज आचार्य ने की।
इसमें संगठन से जुड़े मामलों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
बैठक में शहर में सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया गया। सदस्यों ने कहा कि समाज के लिए काम करने वालों को प्रोत्साहन मिलने से दूसरे लोग भी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन

सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। संगठन ने आगामी बैठकों में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय और कर्मठ लोगों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन

बैठक में अगली मासिक बैठक शहर से बाहर किसी पिकनिक स्थल पर आयोजित करने का सुझाव दिया गया। इसका उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ उन्हें नए स्थान का अनुभव देना है। बैठक के अंत में मंजीत जसरोटिया ने न्यायालय में चल रहे विभिन्न मामलों पर हो रहे खर्च का मामला उठाया। उन्होंने पेंशनरों और वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें