फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शीर्ष छात्र नेतृत्व को सौंपीं जिम्मेदारियां

Fri, 03 Jul 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ एवं अलंकरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में शैक्षणिक सत्र के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
समारोह विद्यालय की उस परंपरा का प्रतीक बना जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना का विकास किया जाता है। विद्यालय के शीर्ष छात्र नेतृत्व को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मनित मिन्हास को स्कूल कैप्टन, हरजोत सिंह को वाइस कैप्टन, कंगना ढिल्लों को गर्ल्स कैप्टन और अन्वी शर्मा को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।

अक्षय महाजन, साद अत्तरवाला और ऋत्विक चौहान को इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न कक्षाओं के क्लास रिप्रेजेंटेटिव्स को भी बैज देकर उनकी जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य नवदीप सिंह भंडारी ने कहा कि नेतृत्व किसी पद या बैज से नहीं, बल्कि उन मूल्यों से पहचाना जाता है जिन्हें हम अपने जीवन में अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के अंत में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। तालियों की गूंज के बीच विद्यालय ने अपने नए छात्र नेतृत्व का स्वागत किया जो विद्यालय की गरिमा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें