फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ‘लेऊ गांव के सरकारी डिपो में नहीं पहुंचाया जा रहा राशन’

Fri, 14 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। साहली स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से गांव लेऊ स्थित डिपो के लिए ठेकेदार राशन नहीं पहुंचा रहा है। इसको लेकर चौहाटी युवक मंडल लेऊ के पदाधिकारियों ने एसडीएम पांगी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

चौहाटी युवक मंडल लेऊ के प्रधान अश्वनी कुमार, सचिव राम सिंह, सदस्य रामपाल, शिव कुमार, बजेंद्र प्रसाद, राम सिंह, सिकंदर और राजेश कुमार आदि ने बताया कि विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत डिपो से राशन पहुंचाने का काम ठेकेदारों को दिया है। वहीं, साहली डिपो में चयनित ठेकेदार का कहना है कि मेरा गांव लेऊ में राशन पहुंचाने का कोई भी टेंडर नहीं है, जबकि साहली से गांव लेऊ की दूरी तकरीबन 13 किलोमीटर है। इससे लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ लोग गोदाम से राशन ढो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि गांव में समय रहते सस्ता राशन पहुंचाने संबंधी ठेकेदार को निर्देश जारी किए हैं। उधर, एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि मामला ध्यान में है। इसको लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें