फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में होटल, ढाबा, सब्जी-चिकन के रेट किए तय

Fri, 26 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
किलाड़ बाजार में रेट लिस्ट न लगाने को लेकर सब्जी विक्रेता को तलाड़ लगाते डीएफएससी विभाग के निरी
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ मुख्यालय स्थित होटल, ढाबा, दुकानदारों, सब्जी और चिकन विक्रेताओं के रेट लिस्ट न लगाने वालों पर अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नकेल कस दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभागीय टीम के निरीक्षक अनिल कुमार ने किलाड़ बाजार का औचक निरीक्षण कर रेट लिस्ट न लगाने वाले दो सब्जी, चिकन विक्रेताओं से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि अगली बार बिना रेट लिस्ट सामान बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में बिना रेट लिस्ट मनमाने दामों पर होटल, ढाबा, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के सामान बेचने संबंधी शिकायतें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उाभोक्ता मामले विभाग के पास पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर डीएफएससीई विभाग के निरीक्षक ने कार्रवाई कर शुक्रवार को किलाड़ बाजार स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय निरीक्षक ने होटल ढाबा, दुकानदारों, सब्जी-चिकन विक्रेताओं के रेट तय किए। उस दौरान होटल, दुकानदारों व सब्जी-चिकन विक्रेताओं को सख्त ददायत दी कि वह उपभोक्ताओं से अधिक दाम न वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें