फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तुम पैसे दो, फैंटेसी लीग में तुम्हारी जीत पक्की

Fri, 26 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। एक तरफ जहां एक फैंटेसी लीग में करोड़ों रुपये युवा जीत रहे हैं, वहीं जिला चंबा में एक युवक करोड़पति बनने के नाम पर ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

यह मामला भटियात विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। सिहुंता के एक युवक से शातिरों ने 23 हजार रुपये की राशि ठग ली। ठगी का शिकार हुआ युवक अब पुलिस के द्वार पहुंचा है। पुलिस चौकी सिहुंता में युवक ने शिकायत पत्र दिया है। साथ ही ऑनलाइन ठगी के दौरान हुई बातचीत, नाम और खाता संख्या पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार युवक को शातिरों ने यह आश्वास्त किया कि वे उन्हें पैसे दे और वे एक टीम लगाकर देंगे। इससे युवक करोड़पति बन जाएगा। लालच में आकर युवक ने राशि दे दी, मगर बाद में उसे पता लगा कि वह ठगी का शिकार हुआ है। बहरहाल, अब युवक ने पुलिस में शिकायत दी है। साथ ही पुलिस महकमे से मांग की है कि शातिरों को पकड़ा जाए, जिससे उसकी खोई राशि वापिस मिल सके।
सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी गुरबख्श का कहना है कि इस तरह मामला सामने आया है। कहा कि युवक ने लालच में आकर यह गलती की। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें