फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में तय करने होंगे फल और सब्जियों के दाम ःउपायुक्त

Wed, 26 Oct 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
सब्जियां। - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिला में फल और सब्जियों के परचून विक्रेताओं के लिए प्रशासन ने दस दिन में दाम तय करने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त सुदेश मोख्टा की अध्यक्षता में संपन्न जिलास्तरीय सार्वजनिक वितरण कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कमेटी के विभागीय अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य भी शामिल रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में फल और सब्जियों के दाम तय किए जाने चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को सहूलियत रहे और उन्हें इनके लिए अधिक दाम न चुकाने पड़े। उपायुक्त ने जिला नियंत्रक को निर्देश देते हुए कहा कि वह 10 दिनों के भीतर दामों को नियंत्रित करने की व्यवस्था लागू करने को लेकर आवश्यक कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद चंबा के मुख्य बाजार में डिजिटल स्क्रीन स्थापित करने को लेकर भी कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को रोज के दामों की जानकारी इसके माध्यम से मिलती रहे। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम यह सुनिश्चित करे कि हर महीने की 10 तारीख तक राशन की सप्लाई उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंच जाए ताकि उपभोक्ता अपना कोटा समय पर ले पाएं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों को दिया जाने वाला राशन हर हाल में समय पर उपलब्ध हो जाना चाहिए। कमेटी के गैर सरकारी सदस्य द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उपायुक्त ने जिला नियंत्रक को निर्देश देते हुए कहा कि चंबा शहर के सुल्तानपुर क्षेत्र में केरोसीन तेल के जिन तीन डिपो धारकों की बात कही गई है उस  मामले की छानबीन कर के रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उपायुक्त ने कहा कि 1 जून से लेकर 20 अक्तूबर तक जिले में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को 13 करोड़ 92 लाख रुपये की आवश्यक वस्तुएं मुहैया करवाई गई हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया की जिले में विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में राशन का कोटा निर्धारित मात्रा में समय पर उपभोक्ताओं को मिल जाना चाहिए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम इस दिशा में निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें।

खच्चरों पर  सामान ढोए  जाने के भाडे  में बढ़ोतरी करने के मुद्दे पर भी उपायुक्त ने जिला नियंत्रक  को निर्देश देते हुए कहा कि वह वृद्धि की प्रतिशतता के प्रस्ताव को व्यवहारिक पहलुओं के मद्देनजर तैयार करके कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि जिले में खच्चरों से सामान ढोए जाने के मौजूदा भाड़े में बदलाव किया जा सके। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें