फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु पर महिला के अपहरण, दुराचार के लगे आरोप, गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति के इलाज करने का झांसा देकर एक ढोंगी साधु ने महिला को लगभग दो माह तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान साधु महिला को जान से मारने की धमकी देकर पहले कांगड़ा और फिर उत्तर प्रदेश के बनारस शहर ले गया जहां उसने महिला से लगातार दुराचार किया। यह खुलासा चंबा की रहने वाली पीड़ित महिला ने जैसे-तैसे ढोंगी की कैद से छूटने के बाद पुलिस को दी शिकायत में किया। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा से हुई थी।
विज्ञापन


वेशभूषा में वह हर समय साधु महात्मा जैसा रहता था। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदि है। साधु ने उसके पति का इलाज कर शराब की लत छुड़ाने का विश्वास दिलाया। ऐसे में रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा कांगड़ा से चंबा महिला के पति का इलाज करने के लिए आने-जाने लगा। रंगनाथ ने महिला को अपने विश्वास में लिया और फिर अचानक महिला को लेकर उसके घर से फरार हो गया।

इस दौरान रंगनाथ ने महिला को अलग-अलग स्थान पर लेकर जाता और दुराचार करता रहा। विरोध करने पर महिला को बार-बार जान से मार देने की धमकी मिलती थी।

डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर चंबा बीर बहादुर ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें