फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजा तेरे गोरखियां... गीत से छात्रा रीनू ने लूटी वाहवाही

Tue, 09 Dec 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें सदर विधायक नीरज नैयर ने मुख्यातिथि शिरकत की। इसी उपलक्ष्य पर छात्रा रीनू ने राजा तेरे गोरखियां ने गीत की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय मार्शल आर्ट थांग-ता आत्म रक्षा की तकनीक पर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने पूरे वर्ष की सालाना रिपोर्ट को पढ़ के सुनाया और होनहार छात्रों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनमें एकेडमिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान दीपक राणा, उप प्रधान सतीश और वार्ड पंच सीमा देवी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करियां की वार्डन ममता शर्मा और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें