फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच माह पहले किया वादा, अब तक सड़क का काम नहीं हुआ शुरू

Tue, 09 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। विधायक के आश्वासन के पांच माह बाद भी धवेली से साहू गलू सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण को लेकर विभागीय औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसमें जो पेड़ कटने थे, वे भी कट चुके हैं, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पांच माह पहले सदर विधायक नीरज नैयर जब खज्जियार दौर पर आए थे तो उस दौरान ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण का मुद्दा उठाया था। तब उन्होंने 30 अक्तूबर को शिलान्यास करने की बात कही थी। लोग उस तारीख को शिलान्यास की राह ताकते रहे, लेकिन कोई भी शिलान्यास करने नहीं पहुंचा। ऐसे में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीण राजेश कुमार, हंसराज, विशाल, धर्मेंद्र कुमार, प्यार सिंह, योगराज, मनोज और केवल कुमार ने बताया कि 500 मीटर बनने वाली सड़क से ग्राम पंचायत कोहलड़ी, सिंगी और रिंडा के लोग सीधे खज्जियार के साथ जुड़ जाएंगे। साथ ही पर्यटकों के लिए भी चंबा जाने के लिए अन्य विकल्प तैयार हो जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें