फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में बारिश ने धोया पर्यटन कारोबार

Mon, 30 Mar 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मूसलाधार बारिश के बाद क्रैट पर बैठकर गंदे पानी से बचता रेहड़िधारक।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल में बारिश के कारण पर्यटन कारोबार ठप रहा। सोमवार को इक्का-दुक्का पर्यटक ही झील मैदान में घूमते नजर आए। सुबह के समय मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज बारिश शुरू हो गई। जो पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे थे, वे अपने वाहनों में वापस डलहौजी रवाना हो गए। पर्यटन सीजन भी अब शुरू होने वाला है। ऐसे में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग तैयारियों में लगे हैं। पिछले दिनों लगातार धूप खिलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी लेकिन जैसे ही बारिश का दौर शुरू हुआ तो पर्यटकों की संख्या में भी कमी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों में सोनू, अमित कुमार, सन्नी, पवन कुमार, नरेंद्र, देवेंद्र कुमार और रवि कुमार ने बताया कि ऐसे ही बारिश का दौर चलता रहा तो पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें