फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोर्ट परिसर से निकल रहे विधायक को दिखाए काले झंडे, जमकर नारेबाजी, इस्तीफा भी मांगा

Mon, 30 Mar 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह विधायक को काले झंडे दिखा प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस की पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
चुराह के विधायक और एक युवती के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने खोचा मोर्चा
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक और एक युवती से जुड़े मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके महिला कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को कोर्ट परिसर से बाहर निकलने पर विधायक को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। विधायक से इस्तीफा देने की मांग की गई। यह मामला पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता रजनी शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी ओर भाजपा के नेताओं पर ही महिलाओं के खिलाफ गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक पर लगे आरोप गंभीर हैं और नैतिक आधार पर उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मामले में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें