भरमौर में नई कार्यकारिणी के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय भरमौर में राहुल ठाकुर को इकाई अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर कॉलेज में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी अनिल भरमौरी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विवेक चाढ़क को इकाई सचिव, श्वेता ठाकुर, रुबिल ठाकुर, स्वाति शर्मा और दीपक शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल जरयाल, तमन्ना, शिल्पा शर्मा और सुधीर शर्मा को सह सचिव, राहुल कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, ललित मीडिया प्रमुख और प्रवीण कुमार सह प्रमुख, दिव्यांशी बीए प्रमुख और अंकिता सह प्रमुख चुने गए। शिवानी देवी बीकॉम प्रमुख, अंकुश खेल प्रमुख और सह प्रमुख अनिल जम्वाल, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अमित शर्मा और सह संयोजक शीतल शर्मा, छात्र उद्घोष संयोजक गौरव मनकोटिया, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर शर्मा, एनएसएस प्रमुख अनुज, इकाई जनजाति प्रमुख पंकज अत्री, ब्लड बैंक प्रमुख अभिषेक पठानिया और संतोष वरियाल को तहसील संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में जिला संगठन मंत्री शशि शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भारत विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति वाला देश है और इसे बचाए रखना हमारा मौलिक कर्तव्य है। कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही युवाओं को एक अच्छी दिशा देने का काम कर रहा है। युवाओं को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा संगठन ने कोरोना काल में भी समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।