चंबा में जन्माष्टमी को लेकर सजाया गया जुलाहकड़ी का राधा कृष्ण मंदिर ।संवाद
चंबा। जन्माष्टमी के लिए राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी रंग-बिरंगी लाइटाें और फूलों से सज गया है। मंदिर में 12 से 16 अगस्त तक जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रदेशभर के कलाकार इस दौरान प्रस्तुति देंगे।
16 अगस्त को जुलाहकड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद चौक पर मटकी फोड़ी जाएगी। शोभायात्रा में लोगों को देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ श्रीकृष्ण के बाल रूप की लीलाएं भी दिखाई जाएंगी। मंदिर समिति की तरफ से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। समिति ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अवसर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवाएं।
चंबा में जन्माष्टमी को लेकर सजाया गया जुलाहकड़ी का राधा कृष्ण मंदिर ।संवाद