चंबा मिंजर मेले के दौरान खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़।संवाद
चंबा। मिंजर मेले की अस्थायी मार्केट में रविवार को छुट्टी के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रशासनिक तौर पर मार्केट का आखिरी दिन था, इस कारण दुकानदारों ने लोगों को कई तरह की छूट और ऑफर सामान पर दिए। इस बार हाई कोर्ट से मार्केट की अवधि बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में प्रशासन चौगान को जल्द से जल्द खाली करवाने का प्रयास करने में जुट गया। लोगों को जैसे ही पता लगा कि मार्केट का आखिरी दिन है तो लोग बड़ी संख्या में सामान खरीदने के लिए पहुंच गए। मेले में अब तक जो सामान 500 रुपये में बेचा जा रहा था, उसी सामान को 200 से 300 रुपये में बेचा गया।
चंबा मिंजर मेले के दौरान खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़।संवाद