फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रिकेट से दिया नशे पर चोट, मेडिकल कॉलेज की बी टीम जीती

Sun, 08 Feb 2026 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान ​​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में रविवार को नशा को लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल अफसर एसोसिएशन और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मैच मेडिकल कॉलेज ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। इसमें डॉ. चंचल ने 90 रन की पारी खेली। जबकि डॉ. दिलबाग ने भी 25 रन का योगदान दिया। मेडिकल कॉलेज टीम बी की ओर से मृदुल ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज बी टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान युवाओं को नशे से बचने को लेकर शपथ दिलवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने इस बात पर जोर दिया कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग न केवल व्यक्तियों को बल्कि उनके परिवारों और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को खेल और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें