सलूणी (चंबा) जिले के विकास खंड सलूणी की छह पंचायतों को विभाजित कर नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। जिला पंचायत अधिकारी तिलक राणा ने बताया कि पूरे जिले से 62 पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इनमें सलूणी ब्लॉक की छह पंचायतों का प्रस्ताव स्थानीय पंचायतों के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
इनके तहत स्नूह पंचायत से बसूआ, सलूणी पंचायत से मुड़ाह, भांदल पंचायत से संघणी, सिमणी पंचायत से सिमणी द्वितीय, नड्डल पंचायत से जुतराहन और किहार से अलग होकर लांगोई पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसकी मंजूरी अभी लंबित है।