फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार के आरोप में प्राध्यापक निलंबित

Wed, 19 Aug 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की कोशिश और गाली-गलौच करने का आरोप, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी वीडियो वायरल, एबीवीपी ने कॉलेज प्राचार्य और डीसी को सौंपा था ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार के आरोप में चंबा कॉलेज के प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। चंबा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और एक प्राेफेसर के बीच बहस हो गई थी।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की जांच को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया था। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विवाद के दौरान फोन टूटने के मामले में प्राध्यापक ने 22 हजार रुपये की राशि भर दी है। प्राध्यापक ने कहा कि यदि फोन को ठीक करवाने में इससे अधिक खर्च आता है तो वह अतिरिक्त राशि भी देने के लिए तैयार हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दरअसल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के एक अध्यापक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया था। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था। बीते दिन डीसी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। एबीवीपी कार्यकर्ता यशिका अर्पित, तुषार, सनी, मनु, रोहित, स्नेहा, तुषार और कृष ने बताया कि वे बी-वॉक की कक्षाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अमित वैद नामक अध्यापक ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अध्यापक ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की और कुछ कार्यकर्ताओं को गले से भी पकड़ा। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करेंगे। परिषद ने कहा कि इसके लिए कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य राकेश राठौर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को सुना गया है। इसके बाद जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट उपायुक्त को भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें