कुलाल विद्यालय में बच्चे चित्र दिखाते हुए। जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रथम स्थान प्रिया ठाकुर दूसरे स्थान पर हिमांशु और तीसरे स्थान पर मीतू रहीं।
शिक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के लिए अत्यंत पवित्र है। इसी दिन महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। इसी तिथि को बोधगया, बिहार में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी दिन कुशी नगर में उनका महा परिनिर्वाण हुआ था। विद्यार्थियों ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण चित्र बनाए। संवाद