फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा आईटीआई ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Fri, 01 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता में मैच शुरू होन से पहले ​खिलाड़ी।स्रोत स
विज्ञापन
लंबी कूद में तुनेश रहे प्रथम, जेवलिन थ्रो में छतराड़ी के साहिल रहे प्रथम
विज्ञापन

जिला स्तरीय अंतर आईटीआई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में वीरवार से शुरू हुई जिला स्तरीय अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबाल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। वॉलीबाल का फाइनल राजकीय आईटीआई चंबा और राजकीय आईटीआई कोटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चंबा आईटीआई ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटी आईटीआई की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद में चंबा आईटीआई के तुनेश प्रथम, कोटी के आदित्य सिंह द्वितीय और खुशनगरी आईटीआई के करतार सिंह तृतीय रहे। ऊंची कूद में बोंखरी मोड़ के अंशुल ने पहला, छतराड़ी के शुभम ने दूसरा और गरनोटा के रोहित सिंह ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में छतराड़ी के साहिल प्रथम, खुशनगरी के मुकेश शर्मा द्वितीय और गरनोटा के नितिन तृतीय रहे। शॉट पुट में बोंखरी मोड़ के प्रिंस पहले, गरनोटा के साहिल दूसरे और मां ज्वाला आईटीआई के अबु तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में गरनोटा के साहिल ने पहला, खुशनगरी के पंकज कुमार ने दूसरा और बोंखरी मोड़ के प्रिंस ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में कोटी के आदित्य ठाकुर प्रथम, गरनोटा के डिंपल द्वितीय और शिवालिक तृतीय रहे। 200 मीटर में चंबा के तुनेश पहले, गरनोटा के अनुज दूसरे और खुशनगरी के मनोज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में कोटी के देसराज प्रथम, बोंखरी मोड़ के कीर्तन द्वितीय और चंबा के होशियार तृतीय रहे। 800 मीटर में चंबा के अभिषेक प्रथम, गरनोटा के अक्षय द्वितीय और कोटी के कमल तृतीय रहे। 1500 मीटर में चंबा के अभिषेक ने पहला, गरनोटा के सुमित ने दूसरा और छतराड़ी के अनुज ने तीसरा स्थान पाया। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें